Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आल इंडिया फेयरफ्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, फतेहपुर व उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद (पंजीकृत) इकाई के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स को ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में ₹35 प्रति क्विंटल की वृद्धि कर ₹125 प्रति क्विंटल किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय को हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। आल इंडिया फेयरफ्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश फतेहपुर व उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद (पंजीकृत) इकाई जिले के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के गरीब, जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लाभांश में यह वृद्धि हमारे आर्थिक हितों को मजबूती देने के साथ-साथ हमारे सेवा कार्य के प्रति सरकार की संवेदनशीलता एवं सम्मान को भी दर्शाती है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। साथ ही, खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय का विशेष आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने उचित दर विक्रेताओं की समस्याओं एवं हितों को गंभीरता से लेते हुए हमारे लाभांश में वृद्धि के लिए प्रभावी प्रयास किए तथा हमारी बात को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा। हमें विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व एवं मंत्री मनोज कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में उचित दर विक्रेताओं के हित में आगे भी सकारात्मक निर्णय लिए जाते रहेंगे। जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं की ओर से यह धन्यवाद ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित करते हुए पुनः हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर आल इंडिया फेयरफ्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश फतेहपुर प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, कोटेदार संघ जिला अध्यक्ष निर्मोही उमेश त्रिवेदी, उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद (पंजीकृत) इकाई प्रदेश संगठन मंत्री भारत साहू, महामंत्री सौरभ अग्रहरि सहित सम्बन्धित कलेक्ट्रेट में उपस्थित होकर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के हार्दिक आभार व धन्यवाद का ज्ञापन दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By