उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 में गुरूवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर इटौली गांव निवासी रंजीत का 25 वर्षीय पुत्र जयकरन अपने मित्र को रिश्तेदारी में छोड़कर वापस आ रहा था। वह थरियांव थाना क्षेत्र के अर्न्तगत एनएच 2 में पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

