Spread the love

फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के चकधाने नगरपुर गाँव में गुरूवार की दोपहर पेट्रोल से जलकर किशोर झुलस गया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार इस्लाम चकधून निवासी फैज मोहम्मद का 10 वर्षीय पुत्र नैस अपने हमजोली लड़को के साथ कबूतर के घोषले में पेट्रोल डालकर आग लगा रहा था। तभी वह आग की चपेट में आ गया। जिससे वह झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By