उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के बाहर जंगल में नलकूप में फाँसी लगाकर युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। पटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मोहनपुर गांव निवासी गोरे लाल रैदास के 19 वर्षीय पुत्र दशरथ उर्फ अभिषेक ने गांव के बाहर स्थित नलकूप में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चलता था। शादी के लिए तैयार हो जाने के बावजूद भी युवती के परिजनो ने मना कर दिया। जिससे उसने घटना को अंजाम दे दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

