उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से संबंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 02 लैपटॉप बरामद। वादी हरिश्चन्द्र मौर्य पुत्र घूरेलाल निवासी ग्राम मुरांव थाना थरियांव द्वारा थाना थरियांव पर तहरीरी सूचना दी गयी कि दिनांक 24/25.08.2026 की रात्रि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके जनसेवा केन्द्र/ऑफिस की पीछे की दीवार में बने जनरेटर के धुआँ निकलने वाले मुकवा से अन्दर प्रवेश कर 02 लैपटॉप चोरी कर लिये गये हैं। उक्त सूचना के आधार पर थाना थरियांव पर मु0अ0सं0 229/2026 धारा 331 (4)/305 बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी थरियांव के कुशल नेतृत्व में थाना थरियांव पुलिस द्वारा आज दिनांक 27.08.2026 को विवेचनामत्क कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अभियोग से संबंधित प्रकाशम में आये अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से 02 लैपटॉप बरामद। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक एवं विवेचनात्मक कार्यवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार शिव सिंह उर्फ कल्लू से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि दिनांक 24.08.2026 की रात्रि में वह शराब के नशे में था तथा बैंक के पास जाने के दौरान हरिश्चन्द्र मौर्य के जनसेवा केन्द्र के पीछे पहुंचा। दरवाजा न खुलने पर वह पीछे की दीवार में बने मुकवा से अन्दर प्रवेश कर गया तथा सीसीटीवी कैमरे की केबिल निकाल दी। इसके बाद वह जनसेवा केन्द्र से दोनों लैपटॉप उठाकर खेतों की ओर चला गया। अभियुक्त के अनुसार वह दोनों लैपटॉपों को बेचने के लिए ले जा रहा था, तभी पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

