उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई चौराहे पर स्थित ‘सनी ज्वेलर्स’ में बीती रात चोरों ने दीवार में छेद काटकर दुस्साहसिक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से 15 चांदी की राखियां और 5 जोड़ा चांदी की तोड़ियां समेटकर रफूचक्कर हो गए। घटना की जानकारी सुबह उस वक्त हुई जब दुकान के मालिक गुड्डन (पुत्र मोहनलाल, निवासी हरिहरगंज, फतेहपुर) दुकान खोलने पहुंचे। दुकान के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने बड़ी चालाकी से दीवार काटकर चोरी की इस घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित दुकानदार ने तत्काल मामले की जानकारी हुसैनगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष आलोक पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष आलोक पांडे ने पीड़ित को आश्वासन दिया है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से चोरी का जल्द ही खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

