Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर ढोडियाही गांव की मोड़ के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दम्पति सहित पुत्र घायल हो गया। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के घाटमपुर थाना क्षेत्र के पडरी लालपुर गांव निवासी बाबूराम कुशवाहा का 45 वर्षीय पुत्र राजेश कुशवाहा अपनी 40 वर्षीय पत्नी मीरा देवी व 11वर्षीय पुत्र रवि कुशवाहा को बाइक पर सावर कर कौशांबी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के गढिवा गांव अपनी पत्नी को लेकर सासुराल रखी बंधवाने जा रहा था।

जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर ढोडियाही गांव की मोड़ के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार पति-पत्नी व उसका पुत्र तीनों घायल हो गए।

हादशे की जानकारी सरकारी एंबुलेंस 1033 को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी प्रांजल त्रिवेदी व पायलेट सत्येंद्र सिंह ने घायल पति-पत्नी व उसके पुत्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By