उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस द्वारा दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा, 3200/- रुपये नगद व एक मोटर साइकिल बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में सदर कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 27.08.2026 को प्रभावी सुरागसी-पतारसी एवं मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी रोशन यादव पुत्र श्यामलाल यादव निवासी झलहा थाना हुसैनगंज उम्र 25 वर्ष व गाँव निवासी जीतू यादव पुत्र राजेश यादव उम्र 26 वर्ष को 5 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ बकन्धा ईट भट्टे से आगे मुगल रोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 406/2026 धारा 8/20/29 NDPS ACT पंजीकृत किया गया। दिनांक 27.08.2026 को गिरफ्तार आरोपियो को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाई करते हुये न्यायालय भेजा गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियो द्वारा बताया गया कि साहब हम लोग नउवाबाग स्थित भांग की दुकान के आसपास चोरी छिपे गांजा बेचकर जीवन यापन करते है।

आज बलराम शिवहरे पुत्र अज्ञात निवासी बबेरु थाना बबेरु जनपद बांदा व रिषभ शिवहरे उर्फ निक्कू पुत्र स्व० पुड्डू निवासी बहुआ थाना ललौली हमें गांजा की सप्लाई देने आये थे तो वे लोग भाग गये और हम लोगों को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। उनके इस कृत्य के आधार पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट तथा बलराम शिवहरे उपरोक्त व रिषभ शिवहरे उर्फ निक्कू उपरोक्त के विरुद्ध धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

