उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ जहानपुर गांव में अपने घर में काम करते समय किशोर को जहरीला सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के डीघ जहानपुर गांव निवासी दिपक कुशवाहा का 17 वर्षीय पुत्र शिव नाथ कुशवाहा अपने घर में रखी हुई वासिंग मसीन को हटा रहा था। तभी वासिंग मसीन के नीचे छिपे हुए ज़हरीले साँप ने उसको काट लिया।

सांप काटने की बात उसने परिजनों को बताइ तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरन्त परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share