Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ले की नुरानी अंजुमन कमेटी के जिम्मेदार मेम्बरानो की जानिब से ईद मिलादुन नबी के जुलूसे मोहम्मदी में अपना कलाम पेश करने वाले बच्चो की हौसला अफजाई के लिए आज मोहल्ले की मिर्ज़ा मस्जिद में बाद नमाज़ जुमा ईद मिलादुन नबी के मौके पर

अपना कलाम पेश करने वाले बच्चो को मोहल्ले के सभासद एनुल आब्दीन उर्फ हुमायूं के हाथों इनामात तकसीम किए गए। इस मौके पर मोहल्ले के तमामी मोअज़्ज़िज़ हजरातों की मौजूदगी में ईद मिलादुन नबी के मौके पर कलाम पढ़ने वालों में मोहम्मद आदी, मोहम्मद अमन, मोहम्मद उबैद, मुजम्मिल,

मोहम्मद शाकिब, मोहम्मद जावेद, हुसैन, मोहम्मद अब्दुल्ला, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद साजिल, मोहम्मद मुस्ताक, मोहम्मद अयान, मोहम्मद रज़ा, मुज़म्मिल, मोहम्मद अदीब, मोहम्मद अर्श, मोहम्मद अहद को इनामात व शील्ड देकर उनकी हौसला अफजाई करते हुए उनके अच्छे मुस्तकबिल के लिए दुआ करने के बाद शीरीनी तकसीम की गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By