उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज 28 अगस्त 2026 को जिला कारागार पर रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कारागार प्रशासन द्वारा बाहर से आये मुलाकातियों की सुविधा के साथ साफ-सफाई, टेन्ट, बैठने हेतु कुर्सियों, पेयजल एवं अस्थाई शौचालय की व्यवस्था करायी गयी। चिकित्सीय आकस्मिकता के दृष्टिगत कारागार की चिकित्सा टीम भी मौके पर उपस्थित रही।

कारागार में निरूद्ध 452 बंदियों को कुल 668 बहने राखी बाँधने कारागार पर आयीं, उनके साथ 225 बच्चे भी साथ में आए। सभी बंदियों द्वारा अपने-अपने भाईयों को तिलक लगाकर राखी बॉधा एवं उनका मुँह मीठा कराया। कारागार प्रशासन द्वारा भी तिलक समाग्री राखी एवं मिष्ठान निःशुल्क उपलब्ध कराई गई थी।

सभी बंदी एवं उनके बहने व बच्चे इस मौके पर बहुत खुश थे। कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने में जेल कामिकों के अतिरिक्त जिला पुलिस का भी सराहनीय योगदान रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

