Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कस्बा बहुआ बांदा-सागर रोड पर शुक्रवार की दोपहर बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी महादेव का 40 वर्षीय पुत्र सुमेर शुक्रवार की दोपहर रिश्तेदारी से घर वापस आ रहा था। तभी बहुआ-बांदा सागर रोड पर सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By