Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के डांडा अमौली गाँव में पशुओ के।लिए चारा कतरते समय वृद्ध का हाथ मशीन में फंस जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार डांडा अमौली निवासी स्व0 श्रीनंदा का 60 वर्षीय पुत्र मौजीलाल अपने पुराने घर में चारा कतर रहा था। तभी उसका हाथ अचानक मशीन में फंस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लाए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By