उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। आज सुबह से ही घर-घर में बहनों ने थाल सजाकर भाइयों की आरती उतारी, तिलक लगाकर कलाई पर राखी बांधी और लंबी उम्र की कामना की। बाजारों में सुबह से ही मिठाई की दुकानों पर भीड़ उमड़ी हुई है।

भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर रक्षा का वचन दिया। कई जगहों पर पुलिस कार्यालय, बस अड्डा और स्कूलों में भी रक्षाबंधन के विशेष आयोजन देखने को मिले, जहां छात्राओं ने पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को राखी बांधी। त्योहार को लेकर शहर के चौक-चौराहों पर दिनभर चहल-पहल बनी हुई है।

गांव से लेकर शहर तक हर तरफ भाई-बहन के अटूट प्रेम का यह पर्व उल्लास के साथ मनाया गया।नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

