उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर लखनऊ बाईपास में ट्रक खड़ा कर रोड पार कर रहे चालक को विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जनपद के थाना संग्रामगढ़ गांव लहिया पोस्ट पट्टी निवासी स्व0 शिव बहादुर का 37 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार ट्रक चालक था। बताते हैं कि विपिन कानपुर से ट्रक लेकर रेनूकोट की ओर जा रहा था। जब लखनऊ बाईपास के समीप ट्रक खड़ा कर रोड पार कर रहा था

तभी विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

