Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड पर स्थित सात मील के समीप दो बाईकों की आपस में जोरदार भी भिड़न्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक बाइक चालक की।हालत गम्भीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अशई का पुरवा गांव निवासी गंगा सागर का 30 वर्षीय पुत्र राजन और गांव निवासी राम नारायन का 29 वर्षीय पुत्र जीत दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब उनकी बाइक थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड पर सात मील के समीप पहुंची। तभी दूसरे बाइक से उसकी जोरदार भिड़न्त हो गई।

जिसमें दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची है एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने एक बाइक चालक की हालत गंभीर देखते हुए उसको प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से मेडिकल अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। बाकी राजन और जीत को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By