Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अदमापुर नहर पुल के समीप शनिवार की सुबह जलाला नहर के पास से डूबी युवती का शव पुलिस ने करीब 25 घंटे बाद बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मजिस्ट्रेस्ट के आने बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि बकेवर थाना क्षेत्र के नामामऊ गांव के सहायक अध्यापक बृजभान गुप्ता की 23 वर्षीय पुत्री क्षमा गुप्ता रामगंगा नहर में डूब गई थी। शुक्रवार को राखी बांधने की बात कही थी। परिजन खोजते हुए जलाला नहर पुल के पास पहुंचे थे तो लोगो ने बताया तब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण गोताखोर रस्सी के सहारे शनिवार सुबह से नहर में घुसकर शव ढूूढ़ने का प्रयास कर रहे थे। तभी अदमापुर नहर पुल के समीप नहर में शव उतराता दिखा। एक युवक ने कूदकर शव को बाहर निकाला। मृतक युवती के शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। दो अन्य बहने वंदना, पिंकी सरकारी अध्यापक है। दो भाई एक भाई आनंद रेलवे में कर्मचारी है दूसरा भाई आकाश पढ़ाई करता है। घटना से परिजन बेहाल है। थाना प्रभारी बकेवर दिवाकर सिंह, थाना प्रभारी कल्यानपुर तुषार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By