Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र की दो दिन पूर्व हुई मौत के मामले में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव, सांसद नरेश उत्तम पटेल और वरिष्ठ सपा नेता संतोष द्विवेदी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि घटनाक्रम में जो भी लोग दोषी हैं, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र की मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और परिजनों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव, सांसद नरेश उत्तम पटेल और वरिष्ठ सपा नेता संतोष द्विवेदी शामिल रहे। परिजनों ने प्रतिनिधिमंडल को घटना की जानकारी देते हुए पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया। साथ ही मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि छात्र की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और घटनाक्रम में जो भी लोग दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। सपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By