Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांव थानां क्षेत्र के कसरांव गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कमरे में खुद को बंद कर पंखे से लटककर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार के अनुसार, कसरांव गांव निवासी मुकेश विश्वकर्मा पुत्र सियाराम विश्वकर्मा ने शुक्रवार को करीब 3ः20 बजे कथित तौर पर कमरे में खुद को बंद कर लिया और पंखे से लटक गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने उसे नीचे उतारकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की पत्नी अनीता विश्वकर्मा ने थाना हथगांव पहुंचकर घटना के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया। सूचना दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस अभिलेख के मुताबिक, उपनिरीक्षक राजन कनौजिया और उपनिरीक्षक सुदामा प्रसाद मय पुलिस टीम को पंचायतनामा एवं अन्य आवश्यक कागजात तथा बॉडी किट के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By