उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित जिला अस्पताल में एक युवक को उसके परिजन इलाज कराने लेकर पहुंचे। जो रोड हादशे में गम्भीर रूप से घायल हो गया था। घायल को डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के जोशियाना मोहल्ला निवासी राकेश कुमार जोशी का 22 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार जोशी जो बाइक पर सवार होकर बांदा जनपद गया था। जब उसकी बाइक अतर्रा थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप पहुंची तभी अचानक सामने आए जानवर को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक सौरभ जोशी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा कर घटना की सूचना उसके परिजनों को दिया। सूचना मिलते ही बांदा जनपद पहुंचे परिजन उसको प्राइवेट वाहन से अपने साथ लेकर चले आए। और उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही अस्पताल में घायल का इलाज करवा रहे उसके पिता ने घटना के जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

