उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेला गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सावर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव निवासी स्वर्गीय जय राम का 19 वर्षीय पुत्र कधई बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के बेलापुर गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

