Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र पथर कटा मोहल्ले में घर के अंदर घुसकर आवारा कुत्ते ने युवक को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पथरकटा आज़ाद नगर मोहल्ले की गली नम्बर 3 निवासी राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला का 38 वर्षीय पुत्र हेमन्त कुमार शुक्ला आज दोपहर अपने घर मे था। तभी घर मे घुसकर आवारा कुत्ते ने हमला कर उसको गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी जानकारी उसके परिजन व पड़ोसियों को हुई तो तुरन्त उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By