उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के शादीपुर गाँव में रविवार की भोर पहर घर के अन्दर सो रहे युवक को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त इलाज के लिए निजी हस्पिटल ले गये। जहां उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार शादीपुर गांव निवासी राम लाल का 19 वर्षीय पुत्र शिवांशू घर के अन्दर सो रहा था। तभी रविवार की भोर पहर उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी जब परिजनों को हुयी तो उसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके में पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

