Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गाँव में स्थित शराब का ठेके के सामने से निकलते समय हुई कहा सुनी ने तूल पकड़ लिया। जिससे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर रिवाल्वर से फायर कर दिया। जिसमें एक ब्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हों गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने हालत गम्भीर देख उसको रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते मे मौत हों गई। पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाई कर रही है। वही पुलिस अधीक्षण अभिमन्यु मांगलिक ने बताया हुसैनगंज थानां क्षेत्र के असनी गाँव के रहने वाले मनीष दुबे हैं, जिनका बेटा वैभव, जोकि शराब के ठेके के सामने से निकल रहा था।

तभी शराब के ठेके के सेल्समैन गोवर्धन निषाद,ल और उसके लड़कों से कुछ कहासुनी हो गई। वैभव की तरफ से मनीष और कुछ गाँव के लोग आये और गोवर्धन निषाद ने ठेके के मालिक हैं अमन सिंह व मनु सिंह, को फोन करके बुला लिया। दोनों पक्षों में बाद-विवाद हुआ। इसी में मनु सिंह के द्वारा लाइसेंसी रिवाल्वर का इस्तेमाल करते हुए फायर किया गया, जिसमें मनीष को गोली लगी। घायल अवस्था में उसको तुरन्त पुलिस और परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। जब उसको हायर सेंटर ले जा रहा था, रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की शव को मार्चरी भेजा गया। मनीष के परिजनो से तहरीर प्राप्त कर ली गई है तथा मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। अभी जो इसमें दो मुख्य अभियुक्त हैं अमन सिंह और मनु सिंह, उनके लिए टीमें लगी हुई हैं और बहुत जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी। ठेके के सेल्समैन गोवर्धन निषाद को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By