उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा हुसैनगंज थानां क्षेत्र के असनी गाँव में फायरिंग की घटना के घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। 29 अगस्त को थानां क्षेत्र के असनी गाँव में फायरिंग से एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही मृतक के परिजनों से वार्ता कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।तथा शराब ठेके के सेल्समैन गोवर्धन निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव के संबंध में पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाई नियमानुसार करायी जायेगी। घटना की संवेदन शीलता के दृष्टिगत असनी एवं नरही गाँव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। वर्तमान में शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य एवं पूर्णतः नियंत्रण में है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी प्रभारी निरीक्षक थाना हुसैनगंज सहित अन्य स्थानीय अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

