उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के शरकी लक्षीराम गाँव के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो युवक रोड़ पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने घायलो की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थानां क्षेत्र के कस्बा निवासी राम पाल का 26 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र व थानां क्षेत्र के घाटमपुर गाँव निवासी राम लखन का 18 वर्षीय पुत्र अनिल दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब उनकी बाइक गाजीपुर थाना क्षेत्र के शरकी लक्षीरामपुर गांव के समीप पहुंची। तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार राजेन्द्र व अनिल दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट सचिन ने घायलों को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने घायलो की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी एम्बुलेन्स से उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

