उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर अस्पताल में एक बृद्ध को उसके परिजन इलाज कराने लेकर पहुंचे। जो कच्चे गारे से बनी दिवार गिरने से उसके मलवे में दबकर घायल गया था। डॉक्टर उसको भर्ती कर इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के सरेनी थानां क्षेत्र के गोण्डा गाँव निवासी स्व. गोवर्धन प्रसाद का 61 वर्षीय पुत्र जितेंद्र प्रकाश गाँव के समीप अपने नलकूप पर था। तभी नलकूप की दिवार भरभरा कर उसके ऊपर गिर गई और वह दिवार के मलवे में दब गया। हादशे कि जानकारी ग्रामीणों और उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको मलवे से बाहर निकाल कर अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए फतेहपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही घायल जितेंद्र ने बताया गाँव के समीप उसका नलकूप है उसकी दिवार कच्चे गारे से बनी थी बारिस में दिवार गिरने से वह मलवे में दबकर घायल हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

