Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के महमदपुर गाँव के बाहर तक अपनी बेटी को बिदा करने आई बृद्ध महिला को बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के महमदपुर गाँव निवासी मनमोहन की 60 वर्षीय पत्नी राज कुमारी के बेटी रक्षाबन्ध पर अपने मायके आई थी। आज सुबह वह जब वापस अपने घर जाने लगी तो राज कुमारी उसको गाँव के बाहर तक बिदा करने चली आई। तभी रास्ते से निकले बाइक सवार ने उसको ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिए गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी जितेंद्र कुमार व पायलेट अनिरुद्ध ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By