उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के कस्बे में ट्रक से सीमेंट उतरते समय मजदूर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के संवत गांव निवासी गजराज का 60 वर्षीय पुत्र चंद्रपाल जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। आज वह हथगांम थाना क्षेत्र के कस्बे में ट्रक से सीमेंट उतर रहा था। तभी वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

