Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की धाता थानां पुलिस द्वारा एक युवक को 43 कि0ग्रा0 बारूद से निर्मित भिन्न भिन्न ब्राण्ड के अवैध पटाखे सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय की प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान में दिनांक 01.09.2026 को थाना धाता पुलिस द्वारा सघन चेकिंग के दौरान समय करीब 16:30 बजे थानां क्षेत्र के रावण मैदान के समीप से मोहल्ला निवासी स्व० सुरेश चन्द्र मोदनवाल के 32 वर्षीय पुत्र नितिन मोदनवाल को कुल 43 किलोग्राम बारूद से निर्मित विभिन्न ब्रांड के अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 161/2026, धारा 5/9 (ख) बीएनएस एवं धारा 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 02.09.2026 को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By