उत्तर प्रदेध फतेहपुर जिले की।बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के बाईपास पर अज्ञात तेज रफ्तार वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हों गया। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गम्भीर देखते हुए उसको रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार उमर गहना गाँव निवासी राकेश का 26 वर्षीय पुत्र सुधीर बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के बाईपास पर पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक सुधीर रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बिन्दकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी संजीव व पायलेट जितेन्द्र के साथ उसको अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

