Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सावर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी सीताराम का 33 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार बाइक पर सवार होकर घर से बाजार करने जा रहा था। जब उसकी बाइक मवई गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई जिससे बाइक चालक धर्मेंद्र घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और फोन कर हादशे की जानकारी सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By