उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग सनगांव में नाले की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था ठीक न होने से बारिश के बाद जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। गांव की गलियों में जगह-जगह पानी भरने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। वहीं कई घरों में भी बारिश का पानी घुस गया है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव की सूचना पर जनहित संकल्प पार्टी के बिंदकी विधानसभा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष मुकेश पटेल और विंद्रेश गांव पहुंचे पदाधिकारियों ने जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से समस्या की जानकारी ली। ग्रामीणों का आरोप है कि नाले की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है इसके अलावा हाईवे निर्माण के दौरान करीब 20 फीट नाले की भूमि पर कब्जा कर लिए जाने से जलनिकासी प्रभावित हो गई है ग्रामीणों के अनुसार नाला करीब 60 फीट चौड़ा है लेकिन अतिक्रमण और नाले के आसपास बने मकानों के कारण पानी की निकासी का रास्ता संकरा हो गया है। इससे बारिश के दौरान पानी गांव की ओर रुक जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक मौलाना नईम, नसीर अहमद और असलम समेत कई लोगों के घरों में पानी भर गया है जलभराव से जहां लोगों को घर से निकलने में परेशानी हो रही है, वहीं गंदगी के कारण बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। निरीक्षण के दौरान डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाना जरूरी है उन्होंने कहा कि नाले की स्थिति और अतिक्रमण के मामले को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की जाएगी साथ ही नाले की सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने के लिए प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से नाले की तत्काल सफाई कराने, जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और अतिक्रमण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

