उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के लगातार हो रही भारी बारिश ने गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं ग्राम पोस्ट अयाह निवासी स्वर्गीय राधेश्याम की पत्नी उर्मिला का कच्चा मकान बारिश के चलते पूरी तरह ढह गया मकान गिरने से घरेलू सामान भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण परिवार के सामने अब सिर छिपाने के साथ ही भोजन का भी संकट खड़ा हो गया है। निराश्रित पीड़िता उर्मिला के अनुसार, लगातार बारिश के कारण उनके मकान की हालत पहले से ही जर्जर थी बारिश के बीच अचानक घर की कई कोठरी और दीवार भरभराकर गिर गई जिसमें घर में रखा जरूरी सामान भी खराब हो गया। पीड़िता ने बताया कि मकान का एक अन्य हिस्सा भी जर्जर है और लगातार बारिश के कारण उसके भी गिरने का खतरा बना हुआ है रात को अधगिरे हिस्से में सोती हूं कभी भी अनहोनी की आशंका बनी रहती है नींद नहीं आती ठिठुककर रात गुजारती हूं घर गिर जाने के बाद रहने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं है आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि अपने स्तर से नया मकान बनवाने की स्थिति में नहीं हैं एक बेटा है नीरज बाहर कमाने गया है वही गुजरा चला रहा है। मकान गिरने के बाद पीड़िता उर्मिला ने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा पात्रता के अनुसार सरकारी आवास दिलाए जाने की गुहार लगाई है साथ ही जर्जर बचे हुए मकान का निरीक्षण कर किसी संभावित हादसे को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है ग्रामीणों ने भी प्रशासन से बारिश से प्रभावित इस गरीब परिवार की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर राहत सामग्री, भोजन और सुरक्षित रहने की व्यवस्था कराने की मांग की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share