उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में त्योहारों से पहले और नियमित अंतराल पर खोए हुए मोबाइलों को उनके असली मालिकों तक पहुंचाने की अपनी मुहिम को जारी रखते हुए पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए कुल 116 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 16.50 लाख रुपये आंकी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि, जैसे कि विगत माहों में भी आपने देखा होगा कि किसी भी त्यौहार से पहले या रेगुलर इंटरवल्स में, जो भी मोबाइल खोते हैं या गिरते हैं, उनको उनके मोबाइल स्वामी तक पहुंचाने के लिए जिओए की पुलिस प्रयासरत है। इसी क्रम में आज 116 टोटल मोबाइल जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में खोए या गिरे हुए थे, उनको बरामद करके उनके स्वामी तक पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि इस पूरे अभियान में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर के नेतृत्व में कंप्यूटर ऑपरेटर की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।कैसे काम करता है CEIR पोर्टल,पुलिस ने बताया कि भारत सरकार के पोर्टल की मदद से यह काम आसान हुआ है। जब भी किसी व्यक्ति का मोबाइल गुम होता है और वह CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करता है, तो वह शिकायत संबंधित थाने पर मार्क हो जाती है। जैसे ही उस गुम मोबाइल में कोई नई सिम डाली जाती है और फोन चालू होता है, उसका लोकेशन ट्रेस हो जाता है, जिसके बाद पुलिस उसे बरामद कर मालिक तक पहुंचा देती है।अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने फतेहपुर पुलिस की इस पहल की सराहना की। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल http://ceir.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

