उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ले में किशोरी को परिजनों ने किसी बात को लेकर डाँट दिया। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत उसको फन्दे से उतार कर इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के राधा नगर मोहल्ला निवासी रवि प्रकाश निषाद की 17 वर्षीय पुत्री वैष्णवी देवी को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट दिया। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको फाँसी के फंदे से उतार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया तो साथ आए परिजनों में कोहराम मंच गया। उसके बाद परिजन मृतिका के शव को अपने साथ घर लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share