उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के तेलियानी विकासखंड के नसीरपुर बेलवार गांव में अनीत पटेल उर्फ बजरंगी की ओर से हरछठ दंगल महोत्सव एवं मेले का आयोजन किया गया दंगल में दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम और कुश्ती के दांव-पेच दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनहित संकल्प पार्टी के बिंदकी विधानसभा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष मुकेश पटेल, जिला महासचिव उदय पटेल और जिला सचिव विमलेश पटेल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दंगल की प्रमुख कुश्ती बाबा मंगल सिंह झांसी और कपिल अयोध्या के बीच हुई दोनों पहलवानों के बीच काफी देर तक जोरदार मुकाबला चला दोनों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए कई दांव आजमाए, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी पहलवान निर्णायक बढ़त हासिल नहीं कर सका अंत में मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी पहुंचे पहलवानों के दांव-पेच पर दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन से उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल भावना और पारंपरिक कुश्ती के प्रति रुचि बढ़ती है आयोजक अनीत पटेल उर्फ बजरंगी ने अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया तथा भविष्य में भी इस तरह के आयोजन कराने की बात कही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

