उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के कलाना गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के नोनारा गाँव निवासी छोटई का 32 वर्षीय पुत्र अनिल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक कलाना गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक अनिल घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंच कर हादसे की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एम्बुलेन्स के ईएमटी बृजेश व पायलेट मोहित ने घायल को इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share