उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बड़ा एक्शन लिया है। 13 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है, जिसमें 12 को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्राप्त सूची के अनुसार थाना कल्यानपुर में तैनात उ0नि0 अरविन्द कुमार मौर्य को प्रभारी चौकी असनी थाना हुसैनगंज भेजा गया है। जबकि कोतवाली नगर की लखनऊ बाईपास चौकी प्रभारी राजेश कुमार पाठक, सदर अस्पताल चौकी प्रभारी विजय बहादुर, रड़ैयां चौकी प्रभारी ईश्वरचन्द्र, हुसैनगंज के वरिष्ठ उप निरीक्षक बुद्धिमान सिंह, थाना हुसैनगंज के उग्रेश दत्त त्रिपाठी, थाना खागा के नारद भारती, थाना खखरेरू के दिग्विजय सिंह, थाना किशनपुर के वरिष्ठ उप निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह, थाना सुल्तानपुर घोष के संजीव कटारिया, थाना गाजीपुर के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरिनाथ सिंह, असोथर की सरकण्डी चौकी प्रभारी धीरज कुमार जायसवाल और थाना जहानाबाद के विकास कन्नौजिया को पुलिस लाइन से सम्बद्ध कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह तबादले प्रशासनिक आधार पर किये गए हैं। एक साथ 12 दरोगाओं के लाइन हाजिर होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share