उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बड़हा गाँव में बुधवार की दोपहर घर मे रखे हुए गेहूं को निकालते समय महिला को जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे कानपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बड़हा गांव निवासी नरेश की 26 वर्षीय पत्नी केतकी देवी दोपहर कोठरी में रखा गेहूं निकालने गई थी। इसी दौरान उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। जब जानकारी परिजनों को हुई तो उसे पहले सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकीय उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिय। घर वाले उसे सरकारी एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय लाए। जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

