उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सतनरैनी गाँव के समीप ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के जिला बधुआ थाना कटवा गांव पनाहर निवासी संजीत देवनाथ का 19 वर्षीय पुत्र प्रियांशु देवनाथ जयपुर से ट्रेन द्वारा कोतकाता जा रहा था। बताते हैं कि जब ट्रेन खागा सतनरैनी स्टेशन के समीप पहुंची तभी चलती ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

