उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के आरटीओ ऑफिस में आज अपर जिला अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी कर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर कार्यवाई में जुट गई। ARTO ऑफिस में फोर्स के साथ पहुंचे अपर जिला अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक को देखकर हड़कंप मच गया। ARTO ने विभाग के अंदर पकड़े गए संदिग्धों को लेकर कहा कि कैमरे लगे होने के बाद भी यह लोग कैसे आए उन्हें जानकारी नहीं है। जबकि जनता से उनका सीधा कहना है कि वह सीधे उनसे मिले। लेकिन ADM ने ARTO ऑफिस में दलालों के जमावड़े को आज पकड़कर ARTO ऑफिस का भ्रष्टाचार उजागर कर दिया। वहीं इस मामले में ADM विनय पांडे ने कहा कि आज अचानक रूटीन चेकिंग के लिए आए थे।
लेकिन विभाग के अंदर कई ऐसे लोग मिले जो अपना परिचय तक नहीं बता पाये उन्हें हिरासत में लेकर कार्यवाई की है। लगभग 10 लोगों को पकड़ते हुए कार्यवाई कर ADM ने कहा कि समय समय पर ऐसे ही बिना बताए छापेमारी कर कार्यवाई की जाती है जिससे विभाग के अंदर जनता का पारदर्शिता के तहत कार्य हो सके। पकड़े गए सभी संदिग्धों को सदर कोतवाली पुलिस हिरासत में लेकर कार्यवाई में जुट गई। जबकि एक अधिवक्ता को पकड़े जाने पर कुछ अधिवक्ताओं के द्वारा विरोध किया गया लेकिन इंस्पेक्टर कोतवाली ने कहा कि सक्षम अधिकारियों के निर्देश पर इनसे कोतवाली में पूंछताछ कर कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
