उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के अधारीपुर गांव के समीप तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तो वही उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सरांय बहलोल गांव निवासी लियाकत अली का 23 वर्षीय पुत्र मो० आबिद अपने गांव निवासी मो० वाहिद के 17 वर्षीय पुत्र मो० फहद के साथ बाइक पर सवार होकर हथगांम कस्बे आ रहा था। जब उसकी बाइक हथगांम थानां क्षेत्र के अधारीपुर गांव के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार लोडर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक मो० आबिद की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तो वही मो० फहद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तो परिजन बिना समय गवाए अपने प्राइवेट वाहन से उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share