उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सुल्तान नगर बड़े पुल के समीप दो बाईको की आपस में जोरदार भी भिड़न्त हो गई। जिससे दोनों बाईको पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के बीबी हाट गांव निवासी राम अवतार का 40 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार व गांव निवासी शिव कुमार का 25 वर्षीय पुत्र गुड्डू दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से शहर किसी काम से आ रहे थे।

तभी थाना क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा गांव निवासी शिवपाल का 28 वर्षीय पुत्र नीरज बाइक पर सवार होकर शहर से वापस घर लौट रहा था। जब दोनों की बाइके सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सुल्तान नगर बड़े पुल के समीप पहुंची तभी दोनों बाइको की जोरदार भिड़न्त हो गई जिससे दोनों बाइको पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिए गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

