उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर उसरैना गांव के समीप चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शे पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के संवत गांव निवासी गोवर्धन का 19 वर्षीय पुत्र अखिलेश लुधियाना काम करने गया था। लोधियाना से काम कर वापस अपने घर लौट रहा था। जब रिक्शा थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर उसरैना गांव के समीप पहुंचा। तभी चार पहिया वाहन रिक्शे को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे रिक्शे पर सवार अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी नेशनल हाईवे एम्बुलेन्स 1033 को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी राज करन व पायलेट सतेन्द्र सिंह ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share