उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां पुलिस द्वारा हत्या की घटना में प्रकाश में आये आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में उपयोग एक अदद आलाकत्ल रिवाल्वर, दो खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। 30.08.2026 को थाना हुसैनगंज पर वादी वैभव तिवारी पुत्र मनीष निवासी असनी गाँव द्वारा तहरीरी सूचना दी गयी कि आरोपीगण द्वारा मेरे व सागर पुत्र नीरज के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की गयी तथा उक्त सूचना पर मौके पर आये मेरे पिता मनीष पुत्र कामता को आरोपी अमन सिंह के ललकारने पर आरोपी इन्द्रेश उर्फ मनू सिंह द्वारा गोली मार दी गयी, जिससे दौराने इलाज मेरे पिता की मृत्यु हो गयी। उक्त तहरीरी सूचना के आधार पर थाना हुसैनगंज पर मु0अ0सं0 216/2026 धारा 3 (5)/103 (1)/115(2)/352 बीएनएस बनाम 1. अमन सिंह पुत्र मुन्नू सिंह 2. इन्द्रेश उर्फ मनू सिंह पुत्र मुन्नू सिंह, निवासीगण नरही गाँव पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना हुसैनगंज पुलिस द्वारा दिनांक 04.09.2026 को उपरोक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाई के दौरान प्रकाश में आए आरोपी शैलेन्द्र सिंह उर्फ भीम पुत्र स्व० अतिबल सिंह निवासी दुबेपुर, थाना बकेवर उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उसके कब्जे से घटना में उयोग आलाकत्ल रिवाल्वर.32 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना हुसैनगंज पर पंजीकृत मुकदमे में धारा 238/253 बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई तथा गिरफ्तार आरोपी को धारा 238/253 बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पूछताछ में शैलेन्द्र सिंह उर्फ भीम ने बताया कि मेरे मामा का घर आलमपुर नरही गाँव में है। अमन सिंह व मनू सिंह मेरे मामा के लड़के हैं। मैं अक्सर अपने मामा के यहाँ आलमपुर नरही आता-जाता रहता था, तो वहाँ पर अमन सिंह व मनू सिंह के दोस्त आशुतोष त्रिपाठी व पंकज पाण्डेय से मुलाकात हुई थी। हम सभी एक-दूसरे को जानते पहचानते हैं, जिससे हम लोगों के मोबाइल नम्बर एक-दूसरे के पास थे। दिनांक 30.08.2026 को समय करीब 11.00 बजे मेरे मोबाइल नम्बर पर आशुतोष त्रिपाठी के मोबाइल से कॉल आया और बताया कि मनू सिंह का रिवाल्वर, जिससे उसने असनी में मनीष दुबे की हत्या की थी, मेरे पास है और यह बात पुलिस को पता चल गई है, जिससे पुलिस मेरे घर दबिश दे रही है। शेष बातें मिलकर बताऊँगा। मैं तुम्हारे घर आ रहा हूँ। तब लगभग 12.00 बजे आशुतोष त्रिपाठी मेरे घर आया और एक काले बैग में रिवाल्वर, दो खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस रखा हुआ दिया और कहा कि इसको छिपा दो, क्योंकि हम लोगों के पीछे पुलिस लगी हुई है, कभी भी पकड़े जा सकते हैं। मैंने झोला छिपाकर रख दिया था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share