उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अम्बापुर गांव के समीप चार पहिया वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक रोड पर गिर गई और सवार दो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के फुलवा मऊ गांव निवासी मूलचंद का 24 वर्षीय पुत्र शाहिल व गाँव निवासी राम अशरे का 28 वर्षीय पुत्र राज शर्मा दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब इनकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अम्बापुर गांव के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक रोड पर गिर गई और सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटना की सूचना फोन कर सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

