उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के इस्कुरी गाँव की मोड़ के समीप एनएच-2 में शनिवार की सुबह भारतीय सेना की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे युवती सहित दो को ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं युवती घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली के कमलाखेड़ा दयालपुर निवासी सियाराम का 22 वर्षीय पुत्र संजय कुमार व टेसाही खुर्द गांव निवासी पुत्तन की 20 वर्षीय पुत्री प्रजुल उर्फ काजल भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए रोज की भांति रोड किनारे दौड़ लगा रहे थे। शनिवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे इस्कुरी मोड़ के समीप एनएच-2 में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया।

जिससे संजय कुमार की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं प्रजुल उर्फ काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित भाग जाने में कामयाब रहा। एंबुलेंस ने घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा रहा। माता-पिता सहित परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के बड़े भाई रामू कुमार ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

