उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अपने ननिहाल में रह रहे ढाई वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुँवी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतक के बाबा ने मां व उसके मामा पर मासूम की हत्या किए जाने का शक जताया है। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी स्व0 कमल किशोर का मई में देहांत हो गया था। जिस पर उसकी पत्नी राधा देवी अपने ढाई वर्षीय पुत्र अभियान सिंह को लेकर मायके कला मदारीपुर चली गई तब से वहीं थी। कल शाम मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के बाबा शिवमंगल ने बताया कि सूचना मिली कि अभियान की मौत हो गई है। उसको जब यहां लाया गया तो उसके शरीर में चोट के निशान थे। बाबा ने मां राधा देवी व मामा छोटू पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share