उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थानां क्षेत्र के अखरी गाँव में अपने घर में करते समय युवक को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के अखरी गाँव निवासी माखन लाल का 27 वर्षीय पुत्र राहुल अपने घर में काम कर रहा था। तभी वहाँ उसको जहरीले सांप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने घर में अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी सूरज कुमार व पायलेट रोहित के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share